नौ साल से जमे 62 लेखपालों का बदला गया कार्य क्षेत्र
जौनपुर, जून 2 -- जौनपुर, संवाददाता। एक ही तहसील में नौ वर्षों से जमे 62 लेखपालों का कार्य क्षेत्र जिलाधिकारी सैमुअल पान एन के निर्देश पर सोमवार को एक झटके में बदल दिया गया। कई लेखपाल लंबे समय से एक ही तहसील में बने हुए थे। सर्वाधिक बदलाव मड़ियाहूं तहसील में किया गया है। यहां 16 लेखपालों को इधर से उधर किया गया है। आने वाले दिनों में कुछ अन्य राजस्व कर्मियों के भी कार्य क्षेत्र में बदलाव किया जा सकता है। सदर तहसील में कार्यरत लेखपाल रतन प्रिया साहू, अजय कनौजिया, अश्वनी यादव, सचिन यादव, संदीप यादव, जितेंद्र कुमार भारती, फूल कली पटेल व अखिलेश कुमार अन्य को मड़ियाहूं तहसील भेजा गया है। यह भी पढ़ें- 29 लेखपालों के कार्य क्षेत्र बदले इसी तरह मड़ियाहूं, शाहगंज, केराकत व बदलापुर तहसील में लंबे समय से कार्यरत लेखपालों का कार्यक्षेत्र बदला गया है। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.