नौ साल में खनन राजस्व 30 हजार करोड़ रुपये के पार
लखनऊ, जुलाई 22 -- -अवैध खनन पर शिकंजे ने बढ़ाया प्रदेश का सरकारी खजाना -तकनीक के इस्तेमाल और कड़ाई से टूटा खनन माफियाओं का नेटवर्क, 66 अवैध खनन स्थलों पर हुई कार्रवाई -ई-नीलामी, एआई निगरानी व जीरो टॉलरेंस से बदली तस्वीर, खनन विभाग बना सुशासन का मॉडल लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित जांच व सख्त कार्रवाई पर जोर दे रही है। इसके चलते राज्य के खजाने में बढ़ोतरी हो रही है। उत्तर प्रदेश का भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग इसका ताजा उदाहरण बनकर सामने आया है। विभाग में योगी सरकार के नौ वर्षों में 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह सपा सरकार के कार्यकाल में महज 4,700 करोड़ रुपये तक सीमित था। योगी सरकार में विभाग ने प्रदेश में 66 अवैध खनन क्षेत्रों की पहचान कर कार्रवाई की।
उत्तर प्रदेश भूतत्व एवं खनिकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.