नौ साल में अपराधियों के लिए काल बन गई यूपी पुलिस, 289 को एनकाउंटर में मार गिराया, 34 हजार से ज्यादा गिरफ्तार
लखनऊ, मई 18 -- Lucknow News: यूपी में जब से योगी सरकार आई अपराधियों के हौसले पस्त होते चले गए। सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश में यूपी पुलिस ने जब जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई तो अपराधियों पर धड़ाधड़ कार्रवाई करनी शुरू कर दी। नौ साल में यूपी पुलिस अपराधियों के लिए काल बन गई। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 289 दुर्दांत अपरधियों को मुठभेड़ में ढेर किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नौ साल में पुलिस संग अपराधियों की कई मुठभेड़ हुईं। पुलिस ने अब तक करीब 34,253 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें बताया गया है कि इन मुठभेड़ में कुल 11,834 अपराधी घायल हुए। इस दौरान अपराधियों से मोर्चा लेते वक्त 18 पुलिसकर्मी शहीद और 1,852 पुलिसकर्मी घायल हुए। बयान में कहा गया है कि मुठभेड़ की सबसे अधिक 4,813 घटनाएं मेरठ ज़ोन में हुईं। इस कार्रवाई में 8,9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.