रामगढ़, दिसम्बर 15 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। स्वर्गीय श्यामानंद सिंह के पुत्र सत्यजीत सिंह ने उपायुक्त और जिला शिक्षा पदाधिकारी रामगढ़ को आवेदन सौंपकर पिता को न्याय देने की मांग की है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय श्यामानंद सिंह गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़ में सहायक शिक्षक पद पर कार्यरत रहे। सेवा नियमों के अनुसार प्रवरण वेतनमान का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है। जबकि, विभागीय नियमानुसार 24 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर प्रवरण वेतनमान दिए जाने का स्पष्ट प्रावधान है। स्व. श्यामानंद सिंह 31 जुलाई 2000 को सेवा निवृत्त हुए थे और 16 अगस्त 2002 को उनका निधन हो गया। सेवा काल के दौरान उनके विरुद्ध किसी भी प्रकार की अनुशासनिक कार्रवाई नहीं हुई थी और उनका सेवा रिकॉर्ड पूर्णतः संतोषप्रद रहा। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से...