देवघर, जनवरी 21 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना पुलिस ने नौ वर्ष पुराने डकैती मामले में फरार चल रहे आरोपी अजय कुमार दास को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेहंगी विशनपुर गांव निवासी बताया जाता है। वर्ष 2017 में दर्ज मामले में आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस ने तत्काल मामले में आईपीसी की धारा 392 के तहत कार्रवाई शुरू की और जांच के दौरान अजय कुमार दास का पता लगाया। पुलिस के आवेदन पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया था। बुधवार को कुंडा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से पुराने डकैती मामले में महत्वपूर्ण मोड़ आया है और अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.