प्रयागराज, मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर 'नवनिर्माण के नौ वर्ष' नौ दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को जिला पंचायत सभागार में हुई। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वालों को सम्मानित किया और योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व प्रमाणपत्र दिए। इस दौरान लखनऊ से हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश की सरकार के नौ वर्ष पूर्ण हो गए हैं। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में चहुंमुखी विकास के कार्य हुए हैं। आज पात्र लोगों को पक्का आवास, गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, नल से जल, राशन, शौचालय, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधाएं मिली हैं। डबल इंजन की सरकार ने किसानों के आर्थिक सहयोग के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देने का काम कि...