नई दिल्ली, मार्च 16 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी में नौ साल के बच्चे की तालाब में डुबोकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी 15 वर्षीय बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, उसने बच्चे को तालाब में धकेलने की बात स्वीकार की है। मिली जानकारी के अनुसार गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूपुर उत्तरी में खाली जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी डालकर असम के कुछ परिवार रहते हैं। ये लोग कबाड़ बीनकर अपना गुजर-बसर करते हैं। असम निवासी अब्दुल का नौ वर्षीय बेटा मोमिनुल हक भी परिवार के साथ यहीं रहता था और कबाड़ बीनने में मदद करता था। परिजनों के अनुसार रविवार शाम इफ्तार के बाद मोमिनुल हक बगल में रहने वाले एक किशोर के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.