प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के सफल नौ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को शहर के बाबागंज स्थित तुलसी सदन में सदर विधायक राजेंद्र मौर्या, डीएम शिवसहाय अवस्थी ने पत्रकार वार्ता की। सदर विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नौ वर्ष के कार्यालय में सुशासन की तस्वीर स्थापित की है। सुरक्षा के माहौल में जनपद से लेकर प्रदेश के बाहर तक रोजागार का अवसर बढ़ा है। जनपद में उत्पादन इकाई लगाने की मांग कई कंपनियों ने की है। एटीएल को विकसित कर औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने का काम चल रहा है। लोगों को प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, विवाह योजना, मुफ्त अनाज योजना का लाभ मिल रहा है। सरकार की ओर से पूरे जनपद में 70 सड़कों की तेजी से मरम्मत शुरू कराई गई है। जनपद में वाराणसी राजमार्ग पर सब...