बहराइच, मई 16 -- बहराइच, संवाददाता। खैरीघाट थाना इलाके के एक गांव में नौ साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। बच्ची का शव नग्नावस्था में मिला है। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ मिला है। बच्ची कक्षा तीन की छात्रा थी और शुक्रवार को लापता हुई थी। गुमशुदगी दर्ज करके छानबीन हो रही थी। इस बीच शव मिलने से सनसनी फैल गई। दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। खैरीघाट की पुलिस टीम ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है। यह भी पढ़ें- नग्नावस्था में मिली छात्रा की लाश, मुंह में ठूंसा था कपड़ा दरअसल खैरीघाट थाने के एक गांव निवासी मां ने नौ वर्षीय बेटी जो गांव स्थित विद्यालय में कक्षा तीन मे पढ़ रही थी। उसके लापता होने की सूचना दी गई। ...