गढ़वा, फरवरी 22 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत सदर धुरकी की नौ वर्षीया अदीबा फातमा, मोहम्मद मंसूर अंसारी की पुत्री हैं। वह पवित्र रमजान महीने में रोजा रख रही है। उसने जिस दृढ़ता और आस्था का परिचय दिया है, उसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। वह एएमबी पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। रमजान इस्लाम धर्म का एक पवित्र महीना माना जाता है। उसमें मुस्लिम समुदाय के लोग रोज़ा रखकर इबादत करते हैं। आत्मसंयम का पालन करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लेते हैं। इतनी छोटी उम्र में रोजा रखना आसान नहीं होता, लेकिन अदीबा ने पूरे उत्साह और संकल्प के साथ रोज़ा रखा। उन्होंने न केवल भूख और प्यास को सहन किया, बल्कि अपनी पढ़ाई और स्कूल की गतिविधियों में भी पूरी सक्रियता दिखाई। अदीबा ने बताया कि रोजा रखने से उन्हें सब्र, अनुशासन औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.