रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और दो संदिग्ध किशोरों को संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक दंपति अपनी नौ साल की बच्ची के साथ कोतवाली पहुंचे। बताया कि बुधवार की रात्रि ग्यारह बजे उसकी बेटी बाथरूम गई थी कि मकान में रहने वाला किराएदार व उसका साथी बेटी को जबरन कमरे में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। चीख पुकार सुनकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने नामजद दोनों किशोरों को संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि आरोपी किशोरों से पूछताछ की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.