नौ साइबर ठगों पर लगा गैंगस्टर
वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। साइबर अपराध पर अंकुश के तहत तीन मुकदमों में गिरफ्तार नौ आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसीपी साइबर अपराध विदुष सक्सेना ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के 14ए के तहत आरोपियों की अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी। एसीपी ने बताया कि रामनगर के मछरहट्टा निवासी अनूप गुप्ता के साथ 8.38 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। इसमें झारखंड के जामताड़ा के मोहनपुर निवासी नागेश्वर मंडल और अक्षय मंडल उर्फ पिंटू शामिल थे। वे प. बंगाल के पश्चिमी वर्धमान जिले के भादुर में रहते थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इन पर रामनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।दूसरा मामला चौबेपुर के तिवारीपुर निवासी मदन मोहन मिश्रा के साथ 42.50 लाख रुपये की साइबर ठगी का है। इसमें झारखंड के धनबाद जिले के बरवां के कालाड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.