चित्रकूट, जनवरी 22 -- चित्रकूट। संवाददाता अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने नौ शातिरों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली कर्वी ने सिराज सिद्दकी निवासी पुरानी बाजार, छोटू उर्फ अमर सिंह निवासी कोलगदहिया, अनुसुइया पटेल, चन्द्रपाल कोटार्य, संजय कोटार्य निवासी रजौला चकभूपत, मऊ थाना ने नीरज निषाद निवासी मैदाना, नीरज निवासी भट्ठा, संदीप निषाद निवासी कोल्हुआ मजरा ढंडवार एवं सरधुवा पुलिस ने अमित तिवारी उर्फ मोती निवासी बरद्वारा के विरुद्ध यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत की कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...