सोनभद्र, मई 9 -- सोनभद्र। जुगैल थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे छह व्यक्तियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया। जुगैल थाने के प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात चेकिंग के आधार पर रोड के किनारे बैठकर व सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते समय कुल 06 व्यक्तियों व अन्य प्रकरण में 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति रामनाथ, कृष्णा, रविन्द्र, सुनील, अजय कुमार, रामसजीवन, झल्लर, विपुन्दर तथा रामजन्दर पाल सभी निवासी जुगैल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...