मोतिहारी, अप्रैल 3 -- मोतिहारी, निप्र। केंद्रीय विवि का तृतीय दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल शनिवारको आयोजित होगा। इसको लेकर तैयारी पूरी हो गयी है। समारोह का आयोजन शहर के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में किया जाएगा। सीपी राधाकृष्णन हैं मुख्य अतिथि: दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि देश के उपराष्ट्रपति सी पी राधा कृष्णन हैं। कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद राधा मोहन सिंह तथा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महेश शर्मा उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह कार्यक्रम कुल 90 मिनट का होगा। कार्यक्रम 11:10 बजे पूवाह्न से 12:40 अपराह्न तक चलेगा। कुलाधिपति डॉ. महेश शर्मा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।उपाधि व मेडल लेने वाले छात्रों में साफा व उतरीय का वितरण : केंद्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.