मथुरा, मार्च 22 -- प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने ग्राम पंचायत अधिकारी और विकास खण्ड छाता से जुड़े अधिकारियों से सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने को कहा है। रविवार को प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर विकास खण्ड छाता के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा की मोदी और योगी सरकार में देश प्रदेश एवं जिले में विकास कार्यों की गंगा बहायी गयी है। सभी वर्गों के लिये जनकल्याणकारी योजनायें लागू की गयीं हैं। लागू की गयी योजनाओं को अधिकारियों से धरातल पर उतराने के लिये कहा। इस दौरान सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयीं जनकल्याणकारी योजनाओं की स्टालों का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश द्वारा बीते नौ वर्षो...