आरा, अप्रैल 17 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के बबुरा थाने की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मादक पदार्थ के एक आरोपित को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिरसिया गांव में छापेमारी कर गांजा बरामदगी मामले में करीब नौ वर्षों से फरार चल रहे आरोपित को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सिरसिया गांव निवासी जगदीश सिंह के पुत्र चुनचुन सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह गांजा तस्करी से जुड़े एक पुराने मामले में आरोपित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास कर रही थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हाल ही में आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाकर उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद वह सामने नहीं आया, जिसके...