नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी दोषी करार
गुमला, अगस्त 24 -- गुमला। सिविल कोर्ट एडीजे-4 संजीव भाटिया की अदालत ने नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पालकोट प्रखंड के डीपाटोली हरिजन मुहल्ला निवासी दीपक नायक को दोषी करार दिया है। अदालत में दोषसिद्धि के बाद अब आरोपी की सजा के बिंदु पर 27 अगस्त को सुनवाई होगी। जानकारी के अनुसार पांच अक्टूबर 2022 को क्षेत्र में रावण दहन मेला व कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को अकेला पाकर बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी अपने घर से फरार हो गया था। मामले में सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी को दोषी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.