नौ वर्षीय बच्ची पर बंदरों का हमला, काटने से हुए गहरे जख्म
कौशाम्बी, मई 26 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के अषाढ़ा चौराहे पर सोमवार शाम बंदरों के हमले में एक नौ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने घायल बालिका को इलाज के लिए अस्पताल में भीर्त कराया। घटना के बाद से पीड़ित बालिका समेत गांव के बच्चे डरे सहमे हैं। अषाढ़ा निवासी सिदरा पुत्री मो. शाहिद सोमवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। बंदरों ने बच्ची के हाथ को बुरी तरह काट लिया, जिससे उसके हाथ में गहरे जख्म हो गए। साथ ही शरीर पर नाखूनों के कई निशान भी पड़ गए। यह भी पढ़ें- शाहबाद तहसील में अधिवक्ता के बेटे को बंदरों ने काटा बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद उसे बंदरों के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद परिजन घायल बच्ची को तत्काल जिला अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.