भदोही, फरवरी 24 -- भदोही, संवाददाता। शहर के पायल टाकिज निवासी वसीम आलम की नौ वर्षीय पुत्री अल्फिया ने सोमवार को अपना पहला रोजा रखा। ऐसे में उनके परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। घर में बड़ों को रोजा रखता देख अल्फिया ने भी अपने माता-पिता से रोजा रखने की जिद कर ली। परिजनों ने बताया कि अल्फिया ने पूरे दिन रोजा रखा और नमाज एवं इबादत की। हालांकि इतनी कम उम्र में बच्चों का रोजा रखना उनका धर्म के प्रति गहरी आस्था और धार्मिक समर्पण को दर्शाता है। अल्फिया के पिता वसीम आलम ने बेटी के रोजा रखने पर खुशी व्यक्त की। कहा कि रमजान का महीना धैर्य, इबादत और अच्छे कर्मों का होता है, और अल्फिया ने पहली बार रोजा रखकर सभी को प्रेरित किया है। घर के लोगों सहित आसपास के लोगों ने भी अल्फिया को दुआएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार में रोजा इफ...