नौ वरिष्ठजनों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
औरैया, जून 7 -- दिबियापुर, संवाददाता। नगर पंचायत सभागार में रविवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण सेवा समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें वरिष्ठजनों को सम्मानित करने के साथ उनके स्वास्थ्य एवं सक्रिय जीवनशैली को लेकर जागरूक किया गया। बैठक में मई एवं जून माह में जन्मदिन वाले नौ वरिष्ठजनों का सामूहिक जन्मोत्सव भी मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन मंत्री रमेश कुमार शुक्ल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर महेश्वर दयाल शर्मा, ब्रह्म स्वरूप पांडेय, डॉ. रामचंद्र दीक्षित, दर्शन सिंह यादव, सोनेलाल प्रजापति, जवाहरलाल दीक्षित, रविंद्र कुमार पोरवाल, केके सिंह चौहान एवं रामकिशोर पाल को माल्यार्पण और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति की ओर से संस्थापक अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.