अलीगढ़, अप्रैल 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने शनिवार रात को एसपी यातायात प्रवीन कुमार व पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त किया। इस दौरान गांधीपार्क बस अड्डा, सासनीगेट गेट चौराहा, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड व रामघाट रोड पर भ्रमण करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां संवेदनशील स्थानों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसपी सिटी ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन जांच करने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने व लोगों में सुरक्षा का भाव बनाए रखने पर जोर दिया। अभियान के दौरान नौ लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- शराब पीकर वाहन चलाने पर 269 का चालान, 38 जब्त सभी लोगों के खिलाफ थाना क्वार्सी पर धारा 34 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.