नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- बंडा, संवाददाता। बंडा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और उत्पीड़न के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कार्रवाई जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत और क्षेत्राधिकारी के निर्देश के बाद की गई। नटिउरा गांव निवासी दीपा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसका विवाह गांव निवासी सुखदेव के साथ हुआ था। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया, लेकिन ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में 12 लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर पति सुखदेव, ससुर बेदराम, सास सुखदेवी समेत अन्य पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न,पति समेत छह ससुरालियों पर मुकदमा पीड़िता का कहना है कि करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.