कटिहार, मार्च 11 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि विद्युत प्रशाखा आबादपुर क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली जलाने वाले व विद्युत की चोरी करने वाले लोगों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए विद्युत अभियंता आफताब आलम अंसारी ने कुल नौ लोगों के विरुद्ध आबादपुर थाने में एफआईआर मंगलवार को दर्ज कराई है। इस संबंध में कनीय अभियंता आफताब ने बताया कि क्षेत्र के कुल नौ लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मामला दर्ज कराते हुए कुल 27517 रूपये का जुर्माना लगाया गया है।कनीय अभियंता ने बताया कि उक्त सभी लोगों के पास पहले से भी बिजली बिल का बकाया था। बिजली बिल नहीं जमा करने के चलते उक्त सभी लोगों का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था। बावजूद इसके ये सभी लोग मेन एल टी लाईन में अनाधिकृत रूप से तार जोड़कर बिजली का उपयोग कर रहे थे। गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी दल गठित कर...