आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच बढ़ती मांग और ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ गुरुवार को दूसरे दिन भी बड़ा अभियान चलाया। कोटवां और जुनैदगंज विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े करीब आधा दर्जन गांवों में विजिलेंस टीम के साथ छापेमारी की गई। अचानक हुई कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। जांच में नौ लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। विभागीय टीम ने सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, बकाया बिल जमा न करने वाले 34 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। इसके अलावा 17 उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया, जिससे लाइन पर पड़ रहे अतिरिक्त दबाव को नियंत्रित किया जा सके। यह भी पढ़ें- बिजली चोरी के खिलाफ चला बड़ा अभियान छापेमारी अभियान के दौरान विभाग ने करीब 14 लाख 5 हजार ...