नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
दरभंगा, मार्च 23 -- बहेड़ी। थाना क्षेत्र के बहेड़ी के स्व. गोपाल मुखिया के पुत्र अनिल मुखिया ने घर में रखे सामान व लाखों रुपये लेकर भागने, गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाकर अपनी पत्नी सहित नौ लोगों पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, दरभंगा के न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया था। इसके आलोक में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी इसी गांव के छोटू मुखिया के साथ अपने तीन बच्चों को छोड़कर जेवरात व दो लाख नगद लेकर भाग गयी। इस मामले में छोटू मुखिया, राजेश मुखिया, कृष्णा देवी व आरती देवी सहित नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.