हापुड़, फरवरी 25 -- क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी व्यक्ति ने गांव निवासी नौ नामजद समेत दस लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैज की भी जांच की है। गांव निवासी अमीर द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 24 फरवरी को समय लगभग 1.30 बजे उसके गांव में घर के पास अनवर के जन सेवा केंद्र के सामने बिलाल और कैफ निवासी अठसैनी गाली गलौच करते हुए शोर शराबा कर रहे थे। अनवर ने उन लोगो से ऐसा न करने के लिये कहा तो दोनों लोग व इनके परिवार के लोगो ने अनवर व समद और शाबाज के साथ लाठी डंडो से मारपीट शुरू कर दी। जिससे मौके पर शमद, शाबाज व नदीम के चोटे ...