फिरोजाबाद, फरवरी 27 -- जिलाधिकारी ने जिले में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य की धीमी प्रगति और आदेशों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों पर कड़ा रूप अपनाया है। जसराना के नौ लेखपालों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए एसडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने दिसंबर-2014 से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने का काम शुरू हुआ था। जिले के 3.33 लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी है, लेकिन तमाम प्रयास करने के बाद अभी तक सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन सकी है। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने शुक्रवार को समीक्षा की। इस दौरान तहसील जसराना में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अत्यंत असंतोषजनक पाया गया। बार-बार निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.