गोपालगंज, अप्रैल 30 -- भोरे। स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार को बसदेवा पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए झोला में छिपाकर रखे नौ लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में थाने के बसदेवा दक्षिण टोला के धमालू चौहान तथा सत्येंद्र चौहान शामिल हैं। दोनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...