भागलपुर, अप्रैल 23 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गनगनियां में छापेमारी कर पुलिस ने गनगनियां निवासी पिता-पुत्र को नौ लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पिता-पुत्र भुटन तांती एवं निर्मल कुमार है। गिरफ्तार पिता-पुत्र को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि इलाज कराने के लिए देसी शराब बेचने का काम करते हैं। प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...