फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के क्रम में जनपद में 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का विशेष अभियान 10 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। अभियान के अंतर्गत जनपद में कुल 9,76,436 बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित विभागों के समन्वय से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने की तैयारियां की गई हैं। यह भी पढ़ें- जिले में 10.97 लाख बच्चे आज खाएंगे कृमिनाशक दवा अभियान के तहत 01...