उरई, मार्च 28 -- उरई। मनरेगा में जॉब कार्डो में फर्जीवाड़ा कर लाखों की धांधली के में प्रधान के साथ ही तत्कालीन दो सचिव समेत पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है जबकि रिकवरी के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। धांधली में एफआईआर होने से हड़कंप मचा हुआ है। इसमें मुस्लिमों के नाम से जॉब कार्ड बनाकर हिंदू परिवारों के नाम शामिल किए गए थे। रामपुरा ब्लॉक के ग्राम हुसेपुरा सुरई में ग्रामीणों द्वारा मुस्लिम धर्म के लोगों के जॉबकार्ड बनाकर दूसरे धर्म के लोगों को उसमें जोड़कर धनराशि हड़पने के मामले में शिकायत की गई थी। इसकी जांच दिसंबर माह में मनरेगा लोकपाल गंगा सिंह सेंगर द्वारा की गई और सभी पक्षों को जांच के दौरान बुलाया गया था लेकिन प्रधान को छोड़कर कोई उपस्थित नहीं हुआ। इसमें सबसे बड़ी कारस्तानी रोजगार सेवक की मानी गई थी क्योंकि उसी के पास जॉब...