लखनऊ, मार्च 2 -- लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में रिक्त हुए पदों पर नौ कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति के आदेश पत्र दिए गए। 27 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें समापक भुगतान का प्रपत्र देकर विदाई दी गई। इस संबंध में डीआरएम कार्यालय लखनऊ के सभागार में डीआएम गौरव अग्रवाल के मार्ग दर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि मंडल वित्त प्रबंधक सचिन श्रीवास्तव और सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी प्रमोद कुमार भारती/द्वितीय ने पदोन्नति आदेश प्रदान किए। सेवानिवृत्त कर्मियों को समापक भुगतान संबंधी प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...