नौ राज्यों के कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति के रंग
लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में इस बार देश की विविध लोक संस्कृति और परम्पराओं की रंगारंग झलक देखने को मिलेगी। समारोह में नौ राज्यों के कलाकार अपनी पारंपरिक कला, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भारत की विविधता में एकता का संदेश देंगे। इसके लिए जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कलाकारों के दल शामिल किए गए हैं। मुख्य कार्यक्रम से एक दिन पूर्व शुक्रवार को सभी अलग-अलग राज्यों से आए दलों ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में पूर्वाभ्यास किया।प्रस्तावित दलों में जम्मू-कश्मीर से 16, महाराष्ट्र से 22, गुजरात से 21, अरुणाचल प्रदेश से 16 और त्रिपुरा से 18 कलाकार शामिल हैं। बिहार के 13, मध्य प्रदेश के 15 और छत्तीसगढ़ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.