बागपत, अप्रैल 30 -- बागपत। जिले के करीब सवा लाख किसानों का गन्ना 12 चीनी मिलों को जाता है। इन मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया होने के साथ ही पेराई सत्र समाप्त हो गया है। बागपत मिल भुगतान के मामले में टॉप पर काबिज बनी हुई है। हर बार की तरह इस बार भी मलकपुर मिल ने किसानों को शत प्रतिशत गन्ने का भुगतान नहीं किया है। नया और पुराना मिलाकर किसानों का 344.46 करोड़ रुपये का बकाया मलकपुर मिल पर है। किसानों का कहना है कि मिल से गन्ना भुगतान कराने के लिए हर बार की तरह इस बार भी संघर्ष करना पड़ेगा। वहीं, बागपत जनपद के किसानों का किनौनी मिल पर भी 145.46 करोड़ रुपये बकाया है। इसके अलावा रमाला मिल पर भी किसानों को 94.78 करोड़ बकाया है। उम्मीद है कि जल्द ही गन्ने का भुगतान हो जाएगा। सबसे कम शामली मिल पर किसानों का केवल 77 हजार रुपये गन्ने का बकाया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.