मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरैयागंज इलाके से करीब नौ महीनों से लापता महिला रविवार को कांटी इलाके से बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद महिला का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। मामले को लेकर मोतीपुर इलाके के युवक ने सात अप्रैल को नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें पत्नी के लापता होने की बात कही थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि चार अप्रैल को पत्नी के साथ सरैयागंज गया था। उसके बाद साहू रोड स्थित पत्नी को उसकी मौसी के घर छोड़कर बैरिया स्थित एक रिश्तेदार के यहां पूजा में शामिल होने चला गया। इसके बाद फिर उसकी पत्नी बहन के घर गई। वहां से मौसी के घर लौटने के दौरान गायब हो गई। पत्नी के साथ चार साल की पुत्री भी थी। एफआईआर में विशाल नाम के युवक को आरोपित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.