नौ माह से मानदेय न मिलने पर सौंपा ज्ञापन
गंगापार, मार्च 13 -- विकासखंड कौंधियारा में तैनात मनरेगा संविदा कर्मियों ने नौ माह से मानदेय न मिलने पर शुक्रवार को नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। कर्मियों ने शीघ्र भुगतान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द मानदेय नहीं मिला तो वे कार्य बहिष्कार कर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला, ब्रह्मानंद मिश्र, प्रदीप मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, अजय तिवारी, अभिमन्यु कुमार पटेल, संजय कुमार, रमेश बिंद, ओमप्रकाश, अजय कुमार, राजेश पांडेय, सुरेश कुमार व मनोज कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.