एटा, मार्च 9 -- सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के मनरेगा कर्मियों, ग्राम रोजगार सेवकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और तकनीकी सहायक समेत कई कार्यक्रमों से जुड़े कर्मचारियों ने कई महीनों से मानदेय भुगतान न होने पर बीडीओ उमेश चंद्र अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मनरेगा कर्मी अमरदीप तिवारी ने बताया कि जुलाई 2025 से मानदेय नहीं मिला है। जिसके कारण परिवार का भरण पोषण करने में कठिनाइयां आ रही है, जबकि कर्मचारियों से विभागीय कार्यों से अतिरिक्त कार्य भी कराया जा रहा है। जिसमें फिर क्रॉप सर्वे सहित अन्य कार्य प्रमुख हैं। कर्मियों में चेतावनी दी है कि यदि मानदेय का भुगतान न हुआ तो कार्य करने में असमर्थ होंगे। ज्ञापन देने वालों में रवींद्र मिश्रा, सुभाष चंद्र, उमेश बाबू, अमित गुप्ता, रजनेश कुमार, सुशील कुमार, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कु...