गोड्डा, मई 11 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तालाब किनारे में रविवार को प्रखंड स्तरीय सहियाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र की दर्जनों सहिया साथियों ने भाग लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक में वेतन भुगतान का उठा मुद्दाबैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता फिरोजा खातून ने की। बैठक में सहियाओं ने कहा की वे गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, गृह भ्रमण, खसरा एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें समय पर प्रोत्साहन राशि नहीं मिल रही ह...