एटा, मार्च 2 -- रोजगार सेवकों को नौ-दस माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वह आर्थिक रूप से परेशान है। होली त्यौहार पर मुख्यमंत्री के आदेश से उनको मानदेय मिलने की उम्मीद जगी थी। सोमवार शाम तक मानदेय न आने से वह भी टूट गई। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया गत नौ-दस माह से वेतन नहीं मिला है। मानदेय बकाया न होने से जनपद के रोजगार सेवकों में भारी आक्रोश है। मनोज यादव का कहना है कि सरकार की मनरेगा से हटकर कई कार्य कराए जा रहे हैं, जिनमें एसआईआर ड्यूटी, एग्रीस्टेक में कार्य, फैमिली आरडी तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। उसके उपरान्त भी नौ से दस माह का मानदेय न मिलने के कारण रोजगार सेवक होली त्यौहार पर अपने को हताश महसूस कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.