छपरा, अप्रैल 15 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। करीब एक दर्जन अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन पिछले नौ महीनों से लंबित है, जिससे मरीजों और अस्पताल संचालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नियमानुसार रजिस्ट्रेशन एक माह में पूरा होना चाहिए, लेकिन प्रक्रिया अब तक अधूरी है।जानकारी के अनुसार, संबंधित विभाग द्वारा अस्पतालों का निरीक्षण किया जा चुका है, बावजूद इसके फाइलें आगे नहीं बढ़ पाई हैं। संचालकों का कहना है कि सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर मामला अटका हुआ है।इस देरी का असर मरीजों पर भी पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- 50 बेड से कम वाले अस्पताल 30 तक कराएं पंजीकरण बिना रजिस्ट्रेशन अस्पतालों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा, जिससे सस्ती और बेहतर इलाज की सुविधा प्र...