पटना, जनवरी 2 -- मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना में अभी तक राज्य के 2651 हृदय में छेद वाले बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी की गयी है। वहीं, वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से दिसंबर तक नौ माह में 583 बच्चों के हृदय की सर्जरी की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य जन्म से 18 वर्ष तक के हृदय में छेद वालों को निशुल्क चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना की शुरुआत पांच जनवरी 2021 को हुई थी। इस वर्ष योजना के तहत श्री सत्य साईं हॉस्पिटल, अहमदाबाद में 217 बच्चों का ऑपरेशन कराया गया है। इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में 78, आईजीआईएमएस में 80 और जयप्रभा मेदांता अस्पताल में 208 बच्चों के दिल की सर्जरी की गयी। यह योजना गरीब तबके के बच्चों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.