औरैया, अगस्त 13 -- थाना क्षेत्र के भूलाहार गांव में गुरुवार सुबह नौ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भूलाहार निवासी अंकित यादव की 22 वर्षीय पत्नी राधा नौ माह की गर्भवती थी। राधा का मायका कानपुर देहात जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के गजनेर गांव में है। उसकी शादी 18 जनवरी 2025 को भूलाहार निवासी अंकित यादव के साथ हुई थी। गुरुवार सुबह करीब सात बजे राधा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना पर सहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों क...