बरेली, फरवरी 6 -- आंवला। नगर पालिका परिषद ने नौ मार्च से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। पालिकाध्यक्ष से व्यापारियों से कहा है कि वह वह सामान दुकान के अंदर रखें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष सय्यद आबिद अली और अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि व्यापारियों को सूचित किया जा रहा है कि वह दुकानों के सामने से अपने अवैध कब्जे हटा लें। अभियान के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न वार्डों में जाकर कार्रवाई करेंगी। पालिका अध्यक्ष का कहना है कि त्योहार के दौरान जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए। चार फरवरी को एसडीएम विदुषी सिंह ने लोगों की शिकायत पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई और इसे हटाने के पुलिस और नगर पालिका को निर्देश दिए थे। लोगों की शिकायत है कि रामनगर रोड व अन्य सड़कों के किनारे दुकानदारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.