धनबाद, जून 15 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। चोरी के दो मोबाइल के साथ एक आदतन अपराधी को आरपीएफ की टीम ने रविवार की सुबह 4.30 बजे धनबाद स्टेशन पर घुमते पकड़ा। उसकी पहचान भूली मिल्लतगंज गौसिया मस्जिद के अरमान के रूप में हुई। नौ महीने में उसके खिलाफ चोरी की चौथी प्राथमिकी दर्ज हुई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से आरपीएफ सीआईबी के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राम की अगुवाई में धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन पर अरमान को घुमते देखा गया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास दो मोबाइल मिले। पूछताछ में पता चला कि वह मोबाइल चोरी के मामले में पिछले नौ महीनों में तीन बार जेल जा चुका है। यह भी पढ़ें- नशे में धुत्त होकर ट्रेन पर मारा था पत्थर, आरपीएफ ने दबोचा उसके खिलाफ धनबाद रेल थाना में 23 सितंबर 2025 और इस साल 24 जनवरी और 14 मार्च...