मेरठ, जून 20 -- गुरुग्राम से नौ महीने पहले लापता हुई नाबालिग लड़की को तलाशते हुए शनिवार को गुरुग्राम पुलिस मवाना पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तहसील रोड क्षेत्र से युवक के साथ बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों को अपने साथ गुरुग्राम ले गई। मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार सुबह गुरुग्राम पुलिस ने मवाना पुलिस के सहयोग से नगर के तहसील रोड क्षेत्र में छापेमारी कर नौ महीने से फरार चल रहे प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। कार्रवाई के बाद दोनों को मवाना थाने लाया गया, जहां पूछताछ के उपरांत गुरुग्राम पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल मूल की नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रही थी। उसके माता-पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इसी दौरान बदायूं...