गाजीपुर, अप्रैल 8 -- गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नौ महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। इस कारण उनके सामने आर्थिक तंगी आ गई है। वेतन नहीं मिलने की शिकायत कर्मचारियों ने सीएमओ से भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सीआरओ आयुष चौधरी को सौंपा। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि वे सिल्कॉन बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत हैं। लेकिन नौ महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है, जिससे उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की शिक्षा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पूर्व में एक प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने लंबित वेतन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.