नौ महीने बाद पटरी पर लौटेंगी यूपी से जम्मू-कटरा जाने वाली रद्द ट्रेनें, बिहार को भी फायदा
मेरठ संवाददाता, मई 19 -- यूपी-बिहार, उत्तराखंड से जम्मू, कटरा और अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। रावी नदी पर क्षतिग्रस्त हुए रेलवे पुल का मरम्मत कार्य रिकॉर्ड आठ माह में पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही करीब नौ महीने से रद चल रही जम्मू और कटरा रूट की ट्रेनों के दोबारा संचालन का रास्ता साफ हो गया है। 26 अगस्त 2025 को आई भीषण बाढ़ के चलते रावी नदी पर बने रेलवे पुल को भारी नुकसान पहुंचा था। पुल की स्थिति को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा कारणों से जम्मू और कटरा जाने वाली करीब 20 ट्रेनों का संचालन रोक दिया था। पुल की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर कराया गया। करीब आठ महीने तक लगातार चले निर्माण और तकनीकी परीक्षण के बाद पुल को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया है। इसके बाद रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों के संचालन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.