मोतिहारी, अप्रैल 2 -- मोतिहारी। मुफस्सिल पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 9 गाय को जब्त किया है। थाना क्षेत्र के भरौलिया चौक से पिकअप पर लदे सभी मवेशी को जब्त किया गया। वहीं कार्रवाई के दौरान पिकअप चालक ढेकहां गांव निवासी राजू चौधरी व बेतिया के रामनगर थाना क्षेत्र निवासी शेख अमजद को गिरफ्तार किया है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 9 गाय को बरामद किया गया है, जिसे लखौरा स्थित शेल्टर होम में जमा कराया गया है। वहीं तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद भेज दिया गया है। वहीं तीन दिन पूर्व बरामद किए गए मवेशी को दूसरे को देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने शेल्टर होम संचालक को गिरफ्तार किया है। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के थरघटवा गांव निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसे पूछताछ...