नौ मई तक प्रभावित रहेंगी सात ट्रेनें
रांची, मई 8 -- रांची। मुरी स्टेशन पर विकास कार्य के लिए ट्रैफिक पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण रांची रेलमंडल से परिचालित होने वाली सात ट्रेनें शुक्रवार से प्रभावित रहीं। ये ट्रेनें नौ मई तक प्रभावित रहेंगी। इसमें हटिया-आदित्यपुर-हटिया एक्सप्रेस, हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस, रांची-खड़गपुर-रांची एक्सप्रेस, बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो स्टील सिटी मेमू, ट्रेन संख्या 58663-58664 हटिया-सांकी-हटिया मेमू और ट्रेन संख्या 58665-58666 हटिया-सांकी मेमू नौ मई तक रद्द रहेगी। इसके अलावा वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान मेमू भी शुक्रवार को आंशिक रूप से रद्द रही। नौ मई को यह ट्रेन गोमो-हटिया-गोमो के बीच रद्द रहेगी। यह भी पढ़ें- रांची रूट पर 7 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, 9 मई तक बड़ी दिक्कत; देखें ट्रेनों की लिस्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.